Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में आईएमए की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नए अध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मरीज और डॉक्टर के बीच विश्वास और संवाद बढ़ाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। आईएमए शासन-प्रशासन
लखीमपुर खीरी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रॉयल पैराडाइस लॉन में आयोजित हुआ। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खरे ने अपने कार्यकाल के अनुभव बताए और संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की। नए अध्यक्ष डॉ. अखिलेश वर्मा ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मरीज और डॉक्टर के बीच विश्वास और संवाद बढ़ाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। आईएमए शासन-प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयास जारी रखेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए शासन और प्रशासन हमेशा सहयोग करेगा। समारोह में जिले के बड़ी संख्या में चिकित्सक शामिल हुए और नई टीम को सफलता की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?











