Lakhimpur : मनरेगा बचाओ संग्राम को लखीमपुर खीरी में नया संबल, शिप्रा अवस्थी बनीं जिला को-आर्डिनेटर

शिप्रा अवस्थी की नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में यह अभियान नई गति और मजबू

Jan 8, 2026 - 00:16
 0  17
Lakhimpur : मनरेगा बचाओ संग्राम को लखीमपुर खीरी में नया संबल, शिप्रा अवस्थी बनीं जिला को-आर्डिनेटर
Lakhimpur : मनरेगा बचाओ संग्राम को लखीमपुर खीरी में नया संबल, शिप्रा अवस्थी बनीं जिला को-आर्डिनेटर

लखीमपुर खीरी जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान को नई ताकत मिली है। कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी को इस अभियान का जिला को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, प्रदेश के सभी जनपदों में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से कमजोर पड़ रही मनरेगा योजना को बचाना है। इसके लिए व्यापक जनआंदोलन खड़ा करना है।

शिप्रा अवस्थी की नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में यह अभियान नई गति और मजबूती पाएगा। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि जिला को-आर्डिनेटर गांव-गांव चौपालें, जनसभाएं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मनरेगा से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाएंगे तथा मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।

नवनियुक्त जिला को-आर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने मनरेगा से जुड़े मजदूरों और ग्रामीणों की लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ने का संकल्प दोहराया।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow