Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में पर्यावरण मित्र समूह का अभिनव अभियान, हरियाली मित्र सम्मान से सुमन त्यागी को नवाजा गया

पर्यावरण मित्र समूह ने नववर्ष की पूर्व संध्या से “आओ धरा सजाएं, इसे हरा-भरा बनाएं” के नारे के साथ यह अभियान शुरू किया है। अभियान में ऐसे परिवारों को चुना और सम्मानि

Jan 4, 2026 - 22:00
21 Views
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में पर्यावरण मित्र समूह का अभिनव अभियान, हरियाली मित्र सम्मान से सुमन त्यागी को नवाजा गया
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में पर्यावरण मित्र समूह का अभिनव अभियान, हरियाली मित्र सम्मान से सुमन त्यागी को नवाजा गया

लखीमपुर खीरी में पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण मित्र समूह ने नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम “हरियाली मित्र सम्मान” है। इसके तहत प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले पर्यावरण प्रेमी सुमन त्यागी को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके घर की छत पर सुंदर तरीके से विकसित हरित क्षेत्र, किचन गार्डन और पक्षी संरक्षण के प्रयासों के लिए दिया गया।

पर्यावरण मित्र समूह ने नववर्ष की पूर्व संध्या से “आओ धरा सजाएं, इसे हरा-भरा बनाएं” के नारे के साथ यह अभियान शुरू किया है। अभियान में ऐसे परिवारों को चुना और सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने घर की छत, आंगन, किचन गार्डन या लॉन को हरियाली से सजाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। इसी क्रम में जयदेव नगर स्थित युवराज दत्त महाविद्यालय के पास रहने वाली सुमन त्यागी को यह सम्मान मिला।

सम्मान समारोह में पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ ने कहा कि शहरों में छतों और छोटे स्थानों का हरित उपयोग पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण है। समूह का लक्ष्य लोगों को पौधरोपण, किचन गार्डन, वर्षा जल संरक्षण और पक्षी संरक्षण के लिए प्रेरित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

सम्मानित सुमन त्यागी और ऋषभ त्यागी ने बताया कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां पर्यावरण और पक्षियों की रक्षा में सक्रिय हैं। घर के सभी सदस्य, यहां तक कि बच्चे भी, छत पर सब्जियां, फूल और सजावटी पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी और घोंसले उपलब्ध कराने में पूरा योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़कर मिलने वाली आत्मिक शांति और खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र समूह के मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त, प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर, कोर कमेटी सदस्य रश्मि महेंद्रा, कुमकुम गुप्ता, संजय गुप्ता और ऋषी नागर मौजूद रहे। सम्मानित परिवार की ओर से ऋषभ त्यागी, अर्चना त्यागी, देविष्ट त्यागी और वरेण्य त्यागी भी उपस्थित थे। पर्यावरण मित्र समूह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को हरियाली अपनाने, प्रकृति से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow