Hardoi : हरदोई में विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक शुरू, मिलिंद परांडे ने किया शुभारंभ

उद्घाटन सत्र में अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप और प्रांत मंत्री देवेंद्र ने प्रांत के 25 जिलों से आए पदाधिकारियों से बातचीत की और जिलों का हाल जाना। बैठक की अध्यक्षता प्रां

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 22:34
35 Views
Hardoi : हरदोई में विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक शुरू, मिलिंद परांडे ने किया शुभारंभ
Hardoi : हरदोई में विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक शुरू, मिलिंद परांडे ने किया शुभारंभ

हरदोई में विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक का शुभारंभ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने दीप प्रज्वलित करके बैठक का उद्घाटन किया।यह बैठक पिहानी रोड स्थित जे के ग्रैंड रिसॉर्ट में आयोजित की गई है। बैठक कई सत्रों में चल रही है और चार जनवरी को समाप्त होगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मिलिंद परांडे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह शामिल हुए।उद्घाटन सत्र में अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप और प्रांत मंत्री देवेंद्र ने प्रांत के 25 जिलों से आए पदाधिकारियों से बातचीत की और जिलों का हाल जाना। बैठक की अध्यक्षता प्रांत उपाध्यक्ष राम गोपाल ने की। आशीर्वचन पूज्य महंत नारायण दास जी धोबिया आश्रम ने दिए।बैठक में अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ सभी आठ विभागों और 25 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यवस्था की जिम्मेदारी हरदोई जिले के पदाधिकारियों ने संभाली है।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow