Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में अवैध गन्ना कोल्हुओं की मनमानी, बाल श्रम, प्रदूषण और नियमों की अनदेखी, कार्रवाई सीमित

प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी गोला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जलालपुर-सिकंदराबाद क्षेत्र में लगभग 100 गन्ना कोल्हुओं की जांच की। जांच में बड़ी अनियमितताएं पाई गईं

Jan 7, 2026 - 23:49
29 Views
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में अवैध गन्ना कोल्हुओं की मनमानी, बाल श्रम, प्रदूषण और नियमों की अनदेखी, कार्रवाई सीमित
Lakhimpur : लखीमपुर खीरी में अवैध गन्ना कोल्हुओं की मनमानी, बाल श्रम, प्रदूषण और नियमों की अनदेखी, कार्रवाई सीमित

लखीमपुर खीरी जिले में सैकड़ों गन्ना कोल्हू बिना पंजीकरण, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और तय मानकों के चल रहे हैं। कई कोल्हुओं पर बच्चों से खतरनाक काम कराए जा रहे हैं, जो बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन है। क्रेशर बंद होने के बाद कोल्हू मालिकों की मनमानी बढ़ गई। किसानों से गन्ना बहुत कम दामों में खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। किसान संगठनों के दबाव से क्रेशर चालू हुए, लेकिन तब तक कोल्हू मालिकों को फायदा हो चुका था।

प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी गोला के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जलालपुर-सिकंदराबाद क्षेत्र में लगभग 100 गन्ना कोल्हुओं की जांच की। जांच में बड़ी अनियमितताएं पाई गईं। अधिकांश कोल्हू डीजल इंजन से चल रहे थे, जहां वेट स्क्रबर नहीं लगे थे और चिमनियां सिर्फ 4-5 मीटर ऊंची थीं। साफ-सफाई, लाइसेंस और सुरक्षा के नियमों की भी अनदेखी मिली। जांच के बाद पांच कोल्हुओं को तुरंत बंद कराया गया।  मीडिया की जांच में पता चला कि कई कोल्हू स्कूलों और प्री-स्कूलों से 500 मीटर के दायरे में चल रहे हैं। कम ऊंची चिमनियों से काला धुआं और राख उड़ रही है, जिससे आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल रहा है और लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है।

सबसे चिंताजनक स्थिति बाल श्रम की है। मितौली, बेहजम, कुंभी और बांकेगंज ब्लॉकों के कई कोल्हुओं पर बच्चे काम करते पाए गए। उन्हें गर्म राब ठंडा करने और कोल्हू चलाने जैसे जोखिम भरे काम कराए जा रहे हैं।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow