Lucknow : पीसीएस अधिकारियों के लिए बनेगा भवन- कार्यालय और गेस्ट हाउस की सुविधा, पहली बार उठाया कदम
पीसीएस संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी पीसीएस अधिकारियों को एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। अभी तक लखनऊ में संघ का कोई अपना कार्यालय या गेस्ट हाउस नहीं था
उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के लिए लखनऊ में एक अलग भवन बनाने की योजना बनाई गई है। इस भवन में पीसीएस संघ का कार्यालय और गेस्ट हाउस होगा। यह प्रदेश में पहली बार हो रहा है। पीसीएस संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी पीसीएस अधिकारियों को एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। अभी तक लखनऊ में संघ का कोई अपना कार्यालय या गेस्ट हाउस नहीं था। अधिकारियों को सरकारी काम से सचिवालय या न्यायालय आने-जाने में असुविधा होती थी। रात ठहरने के लिए अलग-अलग इंतजाम करना पड़ता था। कार्यालय न होने से संघ की गतिविधियां चलाने में भी दिक्कत आती थी। इसलिए लखनऊ में पीसीएस भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी।
अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस दिशा में पहल की। लगभग दो एकड़ भूमि चुनने के लिए ग्यारह सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसी महीने भूमि खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि पीसीएस अधिकारियों के सहयोग से जुटाई गई धनराशि से खरीदी जाएगी। इस योजना से पीसीएस अधिकारियों में खुशी की लहर है। अब राजधानी में अपना कार्यालय और ठहरने की सुविधा होगी। इससे अधिकारियों को सरकारी काम में आसानी होगी और संघ की गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?









