Sultanpur : एक लाख का इनामी बदमाश तालिब उर्फ आजम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस की टीम को उसके इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान तालिब ने पुलिस पर

Jan 5, 2026 - 23:56
56 Views
Sultanpur : एक लाख का इनामी बदमाश तालिब उर्फ आजम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
Sultanpur : एक लाख का इनामी बदमाश तालिब उर्फ आजम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

सुल्तानपुर जिले में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी तालिब उर्फ आजम खान मारा गया। यह कार्रवाई लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा पुल के पास हुई। 26 वर्षीय तालिब उर्फ आजम खान, पुत्र गफ्फार खान, लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का रहने वाला था। वह लंबे समय से फरार था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस की टीम को उसके इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान तालिब ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तालिब घायल हो गया।

घायल हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, फिर सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तालिब पर लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें गौहत्या, लूट, वाहन चोरी और सामूहिक बलात्कार जैसे गंभीर अपराध शामिल थे।

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अपराधी की जानकारी पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। पूरी घटना की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow