Bahraich : धान खरीद की धीमी रफ्तार पर डीएम की सख्ती, खुटेहना पीसीयू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण
केंद्र प्रभारी सचिव रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 20 हजार कुंतल के लक्ष्य के मुकाबले अब तक सिर्फ 10 हजार 621.25 कुंतल धान की खरीद हुई है। साथ ही 10 हजार 140.
खबर: बहराइच जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीद की गति धीमी होने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने खुटेहना स्थित पीसीयू धान क्रय केंद्र का औचक दौरा किया। निरीक्षण में संसाधनों, बोरों की उपलब्धता, धान की आवक और भुगतान की प्रक्रिया की विस्तार से जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और बिना रुकावट के धान खरीद होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केंद्र प्रभारी सचिव रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 20 हजार कुंतल के लक्ष्य के मुकाबले अब तक सिर्फ 10 हजार 621.25 कुंतल धान की खरीद हुई है। साथ ही 10 हजार 140.10 कुंतल धान राइस मिलों को भेजा गया है। लक्ष्य से काफी कम खरीद पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और खरीद की रफ्तार बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। दौरान परसौली गांव के किसान गंगाराम का धान खरीदा जा रहा था। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से बात की और उनकी राय ली। किसानों ने व्यवस्थाओं से संतोष जताया, लेकिन बताया कि क्षेत्र में अभी भी कई किसान धान बेचने से वंचित हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तय गुणवत्ता के अनुसार ही धान खरीदा जाए और खरीदे गए धान को समय पर मिलों में भेजा जाए। केंद्र प्रभारी को क्षेत्र के किसानों से नियमित संपर्क बनाए रखने और ज्यादा से ज्यादा धान खरीद सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कोई पात्र किसान सरकारी समर्थन मूल्य से वंचित न रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी की इस सख्ती से धान खरीद व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।
Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
What's Your Reaction?











