Bahraich : मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा में आईजी ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश

समीक्षा के दौरान आईजी ने मिशन शक्ति से संबंधित रजिस्टर, पत्रावलियां और अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। जांच में पाया गया कि महिला संबंधी शिकायतों प

Dec 21, 2025 - 22:00
 0  8
Bahraich : मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा में आईजी ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश
Bahraich : मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा में आईजी ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश

बहराइच। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक मिशन शक्ति अभियान की थानों में चल रही गतिविधियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हुजूरपुर थाने में अभियान से जुड़े कार्यों की गहन जांच की गई। समीक्षा के दौरान आईजी ने मिशन शक्ति से संबंधित रजिस्टर, पत्रावलियां और अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। जांच में पाया गया कि महिला संबंधी शिकायतों पर लिया गया फीडबैक न तो गुणवत्ता के साथ दर्ज किया गया और न ही उसका पूरा विवरण उपलब्ध था। कई प्रविष्टियां सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए लापरवाही से भरी गईं।

महिलाओं और बालिकाओं की काउंसलिंग भी तय मानकों के अनुसार प्रभावी नहीं पाई गई। फीडबैक रजिस्टर में शिकायतों का विवरण असंतोषजनक रहा, जबकि महिला बीट रजिस्टर में दर्ज जानकारी भी अपेक्षित स्तर की नहीं थी। इन कमियों पर आईजी अमित पाठक ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण अभियान में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तय नियमों का सौ प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow