Bahraich : बहराइच जिला जेल का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं ठीक मिलीं

रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सामग्री की जांच की गई, जो अच्छी पाई गई। अधिकारियों ने बंदियों को समय पर पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए।

Dec 16, 2025 - 22:48
 0  16
Bahraich : बहराइच जिला जेल का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं ठीक मिलीं
Bahraich : बहराइच जिला जेल का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं ठीक मिलीं

बहराइच। सर्दी के मौसम में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने जिला कारागार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की बैरकों, रसोई घर और अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा। रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सामग्री की जांच की गई, जो अच्छी पाई गई। अधिकारियों ने बंदियों को समय पर पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, इलाज की सुविधाएं और बंदियों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी देखी गई।

जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को कहा कि ठंड में बंदियों को जरूरत के अनुसार कंबल, गर्म कपड़े और अन्य जरूरी चीजें समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने तथा जेल नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। दौरे के समय जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर माधुरी तिवारी, जेल चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow