Barabanki : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल
वे एयरपोर्ट पर कमरुद्दीन अंसारी के बेटे नियाज अंसारी को सऊदी अरब की फ्लाइट के लिए छोड़कर वापस आ रहे थे। एक्सप्रेसवे के 42 किलोमीटर पर आगे चल रहे वाहन को
बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना उस समय हुई जब आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी दीपक कुमार (24) पुत्र भृगुनाथ राम, बिहार के छपरा जिले के मसरख थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी बब्लू (35) पुत्र हरेंद्र कुमार सिंह और आजमगढ़ के देवगांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद ताहिर तथा आसिफ कार से लखनऊ एयरपोर्ट से आजमगढ़ लौट रहे थे।
वे एयरपोर्ट पर कमरुद्दीन अंसारी के बेटे नियाज अंसारी को सऊदी अरब की फ्लाइट के लिए छोड़कर वापस आ रहे थे। एक्सप्रेसवे के 42 किलोमीटर पर आगे चल रहे वाहन को तेजी से ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक का नियंत्रण बिगड़ा और कार डिवाइडर से टकराकर खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी पांच लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दीपक कुमार और बब्लू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद ताहिर और आसिफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों को घटना की खबर मिलते ही मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता
What's Your Reaction?











