Bahraich : नगीन ट्रेडर्स के मालिक मोइन के घर-घर, होटल व कुर्सी एजेंसी पर इनकम टैक्स का छापा

टीम ने मोइन का बंजारी मोड़ स्थित आलीशान मकान ‘अल-खैर’, नीलकमल कुर्सी एजेंसी, होटल योर्स तथा अकबरपुरा वाला पुराना आवास समेत सभी कारोबारी परिसरों को बाह

Nov 26, 2025 - 23:02
 0  174
Bahraich : नगीन ट्रेडर्स के मालिक मोइन के घर-घर, होटल व कुर्सी एजेंसी पर इनकम टैक्स का छापा
Bahraich : नगीन ट्रेडर्स के मालिक मोइन के घर-घर, होटल व कुर्सी एजेंसी पर इनकम टैक्स का छापा

बहराइच। बुधवार सुबह-सुबह इनकम टैक्स विभाग की कई टीमों ने शहर के बड़े व्यापारी व नगीन ट्रेडर्स के मालिक मोइन के सभी प्रमुख ठिकानों पर एक साथ दबिश दे दी। टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गुप्त सूचना पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

टीम ने मोइन का बंजारी मोड़ स्थित आलीशान मकान ‘अल-खैर’, नीलकमल कुर्सी एजेंसी, होटल योर्स तथा अकबरपुरा वाला पुराना आवास समेत सभी कारोबारी परिसरों को बाहर से सील कर गहन तलाशी शुरू कर दी है। हर जगह भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति अंदर न जा सके और कोई व्यवधान न हो।

सूत्रों के मुताबिक अधिकारी बैंक खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव और नकदी से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सुबह से चली आ रही यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। सभी ठिकानों पर किसी का भी आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दस से अधिक गाड़ियों में आई इनकम टैक्स टीम को देखते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और राहगीर हैरानी से घटनाक्रम देखते रहे। अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच पूरी होने पर बड़े पैमाने पर टैक्स अनियमितता के खुलासे हो सकते हैं। शहर भर में यह छापेमारी दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। कार्रवाई अब भी जारी है।

Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow