Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने कहा कि संविधान ही वह आधार है जिसके जरिए सभी नागरिकों को अधिकार और कर्तव्य मिले हैं। यह सर्वधर्म और सर्वसमाज को साथ लेकर

Nov 26, 2025 - 22:05
67 Views
Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

सहारनपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त रूपेश कुमार और कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने कहा कि संविधान ही वह आधार है जिसके जरिए सभी नागरिकों को अधिकार और कर्तव्य मिले हैं। यह सर्वधर्म और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाला दस्तावेज है। इस वर्ष “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर पूरे साल कार्यक्रम चल रहे हैं जिनका समापन संविधान दिवस पर हो रहा है।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में संविधान को समर्पित विशेष सभाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें संविधान के विशेष पहलुओं, संविधान सभा की भूमिका और उसमें महिलाओं के योगदान पर चर्चा होगी। स्कूलों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर संविधान की प्रस्तावना की वॉल पेंटिंग भी बनाई जाएगी।

इस मौके पर आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त भानू प्रताप यादव, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कर्णपाल और कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे सहित सभी उपजिलाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow