Deoband : इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ लॉ देवबंद में संविधान दिवस का किया गया आयोजन

जिससे अपना देश प्रगति करके विश्वगुरु का गौरव प्राप्त कर सकें। इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद के प्राचार्य डॉ वकील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान का प्रत्येक अनुच्छे

Nov 26, 2025 - 22:07
 0  25
Deoband : इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ लॉ देवबंद में संविधान दिवस का किया गया आयोजन
Deoband : इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ लॉ देवबंद में संविधान दिवस का किया गया आयोजन

संविधान से हम सब बंधे है और संविधान से ही देश चलता है डॉ बुशरा

देवबंद : इस्लामिया कॉलेज ऑफ़ लॉ देवबंद में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर किया। मुख्य अतिथि ने भी छात्र-छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों के महत्व बताते हुए संबोधित किया जिससे कार्यक्रम देशभक्ति और रचनात्मकता का मिश्रण बन गया। विभागाध्यक्षा डॉ बुशरा शफीक ने कहा कि संविधान से हम सब बंधे हुए हैं और संविधान से ही देश चलता है, इसलिए हम सभी को संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए।

जिससे अपना देश प्रगति करके विश्वगुरु का गौरव प्राप्त कर सकें। इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद के प्राचार्य डॉ वकील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान का प्रत्येक अनुच्छेद हम देशवासियों को जीने की राह दिखाता है और इसका पालन कर हम स्वयं को और देश को मजबूत बना सकते हैं। हम सभी भारतवासियों को संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा में समर्पण की भावना रखनी चाहिए। आर्यन कुमार एवं संध्या यादव ग्रुप ने शाहबानो बनाम अहमद खान केस के ऊपर नाटिका का मंचन कर तालियां बटोरी।

इसी के साथ छात्र-छात्राओं ने मोबाइल के दुरुपयोग पर एक नाटिका का मंचन किया। छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा लेते हुए भाषण दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने दहेज मुक्ति, नारी सशक्तिकरण, फिट इंडिया जैसे ज्वलंत मुद्दों को अपने भाषण के माध्यम से उठाया। इस अवसर पर विधि विभाग से राहुल देव त्यागी, नदीम अहमद, तरुण कुमार, तंजीम फातिमा, उम्मे फरवा, शगुफ्ता अब्बासी, उस्मान अली, सुनील कुमार, रितु रानी अश्विनी कुमार आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में आर्यन कुमार, सावन, संध्या यादव, मिस्बाह, मोहम्मद आसिम, मेघा भारद्वाज, छुटकी, साकिब,औसाफ आदि उपस्थित रहे।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow