Hapur : मिशन शक्ति के तहत हापुड़ में निकली विशाल जागरूकता रैली, बेटियों के नाम आयोजित हुई दौड़

रैली किशनगंज स्थित गांधी बाजार से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। छात्राओं ने हाथों में नारी गरिमा, समानता और

By INA News Desk
Nov 26, 2025 - 22:44
71 Views
Hapur : मिशन शक्ति के तहत हापुड़ में निकली विशाल जागरूकता रैली, बेटियों के नाम आयोजित हुई दौड़
Hapur : मिशन शक्ति के तहत हापुड़ में निकली विशाल जागरूकता रैली, बेटियों के नाम आयोजित हुई दौड़

हापुड़। नवोदय युवा समिति की ओर से मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता रैली तथा “एक दौड़ बेटियों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के दर्जन भर से अधिक स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नारी सम्मान व सुरक्षा का जोरदार संदेश दिया।

रैली किशनगंज स्थित गांधी बाजार से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। छात्राओं ने हाथों में नारी गरिमा, समानता और सुरक्षा से जुड़े रंग-बिरंगे पोस्टर व नारे लिए हुए थे, जिन्होंने राह चलते लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की कमान समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने संभाली। इस दौरान मिशन शक्ति की प्रभारी रेखा भदोरिया एवं उनकी पूरी टीम को समिति ने सम्मानित किया। रेखा भदोरिया ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षा चक्र तथा मिशन शक्ति के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक आशु चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उपनिरीक्षक सुजाता ने अपने संबोधन में कहा कि महिला ही समाज की असली शक्ति है और इस अभियान का लक्ष्य हर महिला को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं उपनिरीक्षक राजकुमार ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए।

कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता में कोहिनूर पब्लिक स्कूल, नील गगन इंटरनेशनल स्कूल, प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या विद्यालय, उत्तम जूनियर हाई स्कूल, वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, केएमएस इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मिल्टन अकैडमी, सुपर पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, महा सरस्वती जूनियर हाई स्कूल, आरडी पब्लिक स्कूल तथा एसएसएस इंटर कॉलेज के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधक संजय शर्मा ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि बेटियों में नेतृत्व क्षमता का विकास भी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनिका त्यागी, राशि चौधरी, डोली, पूनम शर्मा, सुमन रोहिल्ला, पिंकी, सरीना, पूजा, वर्षा बेदी, शिवानी सिंघल, परी गोयल, मीनू सरोज सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement