Ayodhya : काकोरी क्रांतिकारियों की दुर्लभ यादें पहुंची अयोध्या जेल, शहीद कक्ष में लगी ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी

अशफाक उल्लाह खाँ मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन जैसे ऐतिहासिक क्रांतिकारी कांड के मूल्यों और बलिदान

By INA News Desk
Nov 26, 2025 - 22:45
59 Views
Ayodhya : काकोरी क्रांतिकारियों की दुर्लभ यादें पहुंची अयोध्या जेल, शहीद कक्ष में लगी ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी
Ayodhya : काकोरी क्रांतिकारियों की दुर्लभ यादें पहुंची अयोध्या जेल, शहीद कक्ष में लगी ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी
Advertisement
Advertisement

अयोध्या। जिला कारागार फैजाबाद-अयोध्या के शहीद कक्ष में मंगलवार को महुआ डाबर संग्रहालय की ओर से काकोरी कांड से जुड़े अत्यंत दुर्लभ एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जेलर राजेंद्र कुमार यादव ने शहीद अशफाक उल्लाह खाँ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

अशफाक उल्लाह खाँ मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन जैसे ऐतिहासिक क्रांतिकारी कांड के मूल्यों और बलिदान को आज की युवा पीढ़ी तक पहुँचाना ही इस प्रदर्शनी का मुख्य लक्ष्य है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने इसे नई पीढ़ी के लिए जीवंत प्रेरणा का स्रोत बताया। वहीं एसआई रणजीत यादव ने काकोरी शहीदों के बलिदान दिवस पर हर साल विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

प्रदर्शनी में काकोरी मुकदमे की मूल अदालती फाइलें, फैसले की प्रति, गिरफ्तारी का पूरा ब्योरा, रामप्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्लाह खाँ के निजी पत्र, उनकी हस्तलिखित डायरी, पुराना छात्र रजिस्टर, ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है’ की मूल प्रति तथा उस दौर की दुर्लभ तस्वीरें शामिल की गईं।

इन अनमोल दस्तावेजों को देखने के लिए कई स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और जनप्रतिनिधि पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि इन दस्तावेजों को छूकर और पढ़कर काकोरी नायकों का बलिदान सचमुच जीवंत हो उठा।

Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement