Ayodhya : रिटायर्ड शिक्षक हत्याकांड- फर्जी केस की साजिश नाकाम, अदालत ने गुलशन जहाँ की अर्जी खारिज की

गत वर्ष रामपुर भगन क्षेत्र में जमीन संबंधी पुराने मुकदमे में हार की रंजिश में रिटायर्ड शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नौशाद खान व जुबेर खान मुख्य आरो

Nov 26, 2025 - 22:48
 0  35
Ayodhya : रिटायर्ड शिक्षक हत्याकांड- फर्जी केस की साजिश नाकाम, अदालत ने गुलशन जहाँ की अर्जी खारिज की
Ayodhya : रिटायर्ड शिक्षक हत्याकांड- फर्जी केस की साजिश नाकाम, अदालत ने गुलशन जहाँ की अर्जी खारिज की

अयोध्या। रिटायर्ड शिक्षक हत्याकांड में आज बड़ा न्यायिक झटका लगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपी नौशाद खान और उसके बेटे जुबेर खान को बचाने के लिए रची गई सुनियोजित साजिश को बेनकाब करते हुए उनकी पत्नी गुलशन जहाँ द्वारा दायरित फर्जी मुकदमे को पूरी तरह निरस्त कर दिया।

गत वर्ष रामपुर भगन क्षेत्र में जमीन संबंधी पुराने मुकदमे में हार की रंजिश में रिटायर्ड शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नौशाद खान व जुबेर खान मुख्य आरोपी हैं। हत्या के बाद से मृतक के इकलौते बेटे रवि शंकर तिवारी पर लगातार समझौते का दबाव, धमकियाँ और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिशें की जा रही थीं। इसी कड़ी में गुलशन जहाँ ने रवि शंकर तिवारी के खिलाफ एक झूठा केस दर्ज कराने की कोशिश की थी, जिसे अदालत ने आज तथ्यों के अभाव में सिरे से खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले से आरोपियों की पूरी रणनीति बेनकाब हो गई है।

रवि शंकर तिवारी ने बताया कि उनके अधिवक्ता वृषभान शुक्ल ने मजबूत दलीलें पेश कर न्याय दिलाया। उन्होंने कहा, “यह फैसला मेरे परिवार के लिए बड़ी राहत है। अब मैं गुलशन जहाँ के खिलाफ झूठी शिकायत और साजिश रचने के आरोप में कानूनी कार्रवाई करूंगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।” इस निर्णय से हत्याकांड की मुख्य जांच पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow