Ayodhya : अयोध्या में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, संतों से मुलाकात और शैक्षिक संस्थानों का निरीक्षण किया

राज्यपाल अभिराम दास वार्ड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई औ

By INA News Desk
Dec 26, 2025 - 22:36
54 Views
Ayodhya : अयोध्या में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, संतों से मुलाकात और शैक्षिक संस्थानों का निरीक्षण किया
Ayodhya : अयोध्या में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा, संतों से मुलाकात और शैक्षिक संस्थानों का निरीक्षण किया
Advertisement
Advertisement

अयोध्या में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक दिवसीय दौरा किया। अयोध्या धाम पहुंचने पर उन्होंने मंत्रार्थ मंडपम में संत-महात्माओं से मुलाकात की और आध्यात्मिक तथा सामाजिक विषयों पर संवाद किया। इसके बाद राज्यपाल ने कटरा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने अपनी पढ़ाई, सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।

राज्यपाल अभिराम दास वार्ड में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यपाल ने बच्चों के बीच पुस्तकें और चॉकलेट वितरित कीं। अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी की मौजूदगी में बच्चों को मिठाई और पुस्तकें प्रदान की गईं। पार्षद सुल्तान अंसारी ने वार्डवासियों की ओर से राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वार्ड में हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।

Also Click : Hardoi : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल का भव्य आयोजन, बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement