Ayodhya : फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव  6 जनवरी को होगा, 12 पदों के लिए 45 प्रत्याशियों ने  अपने समर्थकों के साथ पर्चा  दाखिल किया

कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पद के लिए- राजेंद्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार दुबे, महेंद्र प्रताप तिवारी तथा जय प्रकाश पाल ने अपना परिचय दाखिल किया। कार्यकारिणी प्रथम के

Dec 24, 2025 - 21:49
 0  13
Ayodhya : फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव  6 जनवरी को होगा, 12 पदों के लिए 45 प्रत्याशियों ने  अपने समर्थकों के साथ पर्चा  दाखिल किया
Ayodhya : फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव  6 जनवरी को होगा, 12 पदों के लिए 45 प्रत्याशियों ने  अपने समर्थकों के साथ पर्चा  दाखिल किया

Report : देव बक्श वर्मा 

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव 6 जनवरी 2026 को होगा। मतगणना 7 जनवरी को होगा। तीन दिनों तक चले नामांकन में 12 पदों के लिए 45 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर- कालिका प्रसाद मिश्रा, सूर्यभान वर्मा, बब्बन कुमार चौबे, जुगल किशोर मिश्रा तथा y. b. मिश्रा ने अपना नामांकन किया । इस प्रकार अध्यक्ष पद पर कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया, इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए- अशोक कुमार सिंह, अंजनी कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडे, रणधीर यादव, धनुष जी, राजेश कुमार उपाध्याय ने अपना परिचय दाखिल किया। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए 6  प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल हुआ।

मत्री पद के लिए- अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार वर्मा, योगेंद्र कुमार पांडे, प्रदीप कुमार चौबे तथा श्री प्रकाश दुबे ने अपना नामांकन किया। इस प्रकार मंत्री पद के लिए कुल आठ परचे दाखिल हुए। संयुक्त मंत्री प्रथम पर- संतोष कुमार मिश्रा व मनोज कुमार सिंह ने अपना परिचय दाखिल किया। संयुक्त मंत्री सेकंड- पीयूष कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया।

कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पद के लिए- राजेंद्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार दुबे, महेंद्र प्रताप तिवारी तथा जय प्रकाश पाल ने अपना परिचय दाखिल किया। कार्यकारिणी प्रथम के लिए- राम जी गुप्ता, पंकज कुमार द्विवेदी, रामचंद्र यादव, हरिराम शुक्ला, तथा दुर्गा प्रसाद ने अपना परिचय दाखिल किया। कार्यकारिणी द्वितीय के लिए- विजयनारायण तिवारी, अभय कुमार सिंह, कौशल कुमार, बद्री प्रसाद यादव ने नामांकन किया। कार्यकारिणी तृतीया के लिए- प्रदीप श्रीवास्तव, अमित कुमार तिवारी, मोहम्मद सलीम, गोपाल त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार, प्रमोद कुमार तिवारी, रूद्रप्रकाश मिश्र ने नामांकन किया। इस प्रकार कचहरी प्रांगण में चुनावी माहौल पूरी तरह से चरम पर पहुंच गया है। यद्यपि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सिविल कोर्ट में अवकाश है फिर भी चुनावी प्रचार को देखते हुए प्रत्याशी और उनके समर्थक कचहरी में पूरी तरह से डटे रहने की उम्मीद है। प्रत्याशी गण अब मतदाताओं के घर-घर जाकर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस प्रकार नामांकन का पहला चरण भारी भीड़ के साथ संपन्न हुआ। अब देखना है कि अध्यक्ष और मंत्री पद पर किसके माथे पर तिलक लगता है। बार एसोसिएशन फैजाबाद का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी स्थिति में यहां का चुनाव आसान नहीं होता है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow