Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

इस नामावली की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर रखी गई है। कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय

Dec 23, 2025 - 23:42
 0  52
Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित
Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), हरदोई ने सूचना दी है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली 1994 के अनुसार जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है।

इस नामावली की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर रखी गई है। कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय में इस नामावली का निरीक्षण कर सकता है।

यदि नामावली में किसी का नाम जोड़ा जाना हो, किसी विवरण में संशोधन चाहिए या किसी नाम पर आपत्ति हो तो संबंधित व्यक्ति प्रपत्र-2, 3 या 4 में उपयुक्त दावा या आपत्ति 31 दिसंबर तक या उससे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील कार्यालय या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकता है।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने यह सूचना जारी की है। यह कदम पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow