Hardoi : हरदोई में विलोपित मतदाताओं की Freezed SVN सूची का प्रकाशन, 31 दिसंबर से पहले करें नाम जोड़ने का दावा
इस सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर रखी गई है। कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय में इस सूची का नि
जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), हरदोई ने सूचना दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 के दौरान विलोपित किए गए मतदाताओं की Freezed State Voter Number (SVN) की सूची तैयार हो गई है। इस सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और संबंधित मतदान केंद्रों पर रखी गई है। कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय में इस सूची का निरीक्षण कर सकता है।
यदि किसी व्यक्ति का नाम इस Freezed SVN सूची में शामिल है और वह निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए दावा करना चाहता है तो प्रपत्र-2 में दावा 31 दिसंबर तक या उससे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील कार्यालय या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने यह सूचना जारी की है। यह कदम पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए उठाया गया है।
Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ
What's Your Reaction?











