Hardoi : हरदोई में माघ मेले की तैयारियों पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई
एसडीएम बिलग्राम को मेलों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व कर्मचारियों की चरणबद्ध ड्यूटी लगाने तथा मेलों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 3 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक राजघाट और बेरियाघाट पर आयोजित होने वाले माघ मेले तथा कल्पवास की तैयारियों पर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजघाट और बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी लगाई जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस की तैनाती हो, गंगा स्नान के लिए सुरक्षित घाट बनवाए जाएं और पीडब्ल्यूडी मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाए।
एसडीएम बिलग्राम को मेलों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व कर्मचारियों की चरणबद्ध ड्यूटी लगाने तथा मेलों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
अधिशासी अभियंता को दोनों मेलों में विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायती राज अधिकारी को सफाई व्यवस्था, पेयजल और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दुकानों पर स्वामी और कामगारों के नाम स्पष्ट बोर्ड पर अंकित कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राजघाट और बेरियाघाट पर एम्बुलेंस के साथ महिला चिकित्सक सहित डॉक्टरों की टीम लगाने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को निर्देश दिए कि एआरटीओ और यातायात निरीक्षक से समन्वय बनाकर ई-रिक्शा आदि वाहनों के आने-जाने का मार्ग तय करें तथा पार्किंग की व्यवस्था करें। मेलों में फायर सेफ्टी, महिला सुरक्षा, खोया-पाया केंद्र, नाविक और गोताखोरों की व्यवस्था रहे। श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, इसके लिए कोहरे और ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य माघ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाना था।
Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ
What's Your Reaction?











