Hardoi : हरदोई में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 65 शिकायतें सुनीं

जिलाधिकारी ने कहा कि हर शिकायत का समाधान समय पर और अच्छे तरीके से होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार के कोई भी मामले

By INA News Desk
Dec 23, 2025 - 23:34
61 Views
Hardoi : हरदोई में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 65 शिकायतें सुनीं
Hardoi : हरदोई में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने 65 शिकायतें सुनीं

हरदोई के कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का तुरंत और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि हर शिकायत का समाधान समय पर और अच्छे तरीके से होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार के कोई भी मामले लंबित न रखें और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को भी लंबित न छोड़ें। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow