Sambhal : सम्भल हिंसा के मुख्य साज़िशकर्ता शारिक साटा पर दो FIR दर्ज, कुर्की उद्घोषणा की समय सीमा खत्म होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुआ, 2020 से है फरार
शारिक साटा के खिलाफ पहले भी वारंट और NBW जारी किए जा चुके थे। इसके बाद कोर्ट ने उसकी कुर्की की उद्घोषणा भी की, लेकिन निर्धारित समयावधि खत्म हो जाने के बावजूद व
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल हिंसा मामले में मुख्य आरोपित और साज़िशकर्ता शारिक उर्फ़ साटा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। जानकारी के अनुसार, एसआईटी के इंस्पेक्टर ने नखासा थाना में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि शारिक साटा लगातार फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिशें दी गईं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
शारिक साटा के खिलाफ पहले भी वारंट और NBW जारी किए जा चुके थे। इसके बाद कोर्ट ने उसकी कुर्की की उद्घोषणा भी की, लेकिन निर्धारित समयावधि खत्म हो जाने के बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ।
SIT ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि शारिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए, फिर भी वह फरार ही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शारिक साटा वर्ष 2020 से भारत से बाहर फरार बताया जा रहा है।
नखासा थाना पुलिस और SIT की टीम ने अब उसकी गिरफ्तारी तेज करने के साथ कानूनी कार्रवाई और सख्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों FIR नखासा थाने में दर्ज की गई हैं और SIT ने आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शारिक साटा को बाहर से कौन लोग मदद पहुँचा रहे हैं और वह लगातार छिपकर कैसे फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शारिक की गिरफ्तारी तक अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?











