Saharanpur : सहारनपुर में 10 बीएलओ को मिला सम्मान, मतदाताओं से अपील

सम्मान पाने वाले बीएलओ में राजपाल (शिक्षा मित्र, शिक्षा विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 20, विधानसभा बेहट), पवन कुमार (शिक्षा मित्र, शिक्षा विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 281, विधा

Nov 26, 2025 - 22:00
 0  28
Saharanpur : सहारनपुर में 10 बीएलओ को मिला सम्मान, मतदाताओं से अपील
Saharanpur : सहारनपुर में 10 बीएलओ को मिला सम्मान, मतदाताओं से अपील

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने जनपद के 10 बीएलओ को सम्मानित किया। ये बीएलओ मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण और भरे प्रपत्रों के सौ प्रतिशत डिजीटाइजेशन का काम समय से पहले पूरा करने वाले थे। उन्हें प्रशस्ति पत्र और बुके देकर सम्मान दिया गया।

सम्मान पाने वाले बीएलओ में राजपाल (शिक्षा मित्र, शिक्षा विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 20, विधानसभा बेहट), पवन कुमार (शिक्षा मित्र, शिक्षा विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 281, विधानसभा सहारनपुर), अलका देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 44, विधानसभा देवबंद), मोनी देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 59, विधानसभा देवबंद), टीना रानी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 61, विधानसभा देवबंद), शोएब अंसारी (सहायक अध्यापक, शिक्षा विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 161, विधानसभा देवबंद), बिमला रानी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 122, विधानसभा रामपुर मनिहारान), निर्मला (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 130, विधानसभा रामपुर मनिहारान), सुधा रानी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 133, विधानसभा रामपुर मनिहारान) और जयोम (सहायक अध्यापक, शिक्षा विभाग सहारनपुर, बूथ संख्या 166, विधानसभा रामपुर मनिहारान) शामिल हैं।

मनीष बंसल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। इसके तहत बूथ स्तर अधिकारी अपने क्षेत्र में मतदाताओं से गणना फॉर्म भरवाकर डिजीटाइज कर रहे हैं।

उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि अपना और परिवार के सदस्यों का गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से भरवाकर मतदाता सूची को अद्यावधिक बनाने में सहयोग करें। बंसल ने कहा कि निर्वाचन कार्य को बेहतर और तेजी से करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Also Click : सुन लो अखिलेश यादव जी, राहुल गांधी जी - ये चंद्रशेखर आज़ाद अब UP चुनाव में... रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर किया बड़ा दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow