Saharanpur : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 1130 चालान, 15 लाख जुर्माना वसूला

यातायात पुलिस ने खालसा पब्लिक स्कूल और एलपाइन पब्लिक स्कूल में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ

By INA News Desk
Nov 23, 2025 - 22:01
41 Views
Saharanpur : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 1130 चालान, 15 लाख जुर्माना वसूला
Saharanpur : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 1130 चालान, 15 लाख जुर्माना वसूला

सहारनपुर में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी यातायात शशि प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

यातायात पुलिस ने खालसा पब्लिक स्कूल और एलपाइन पब्लिक स्कूल में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1130 चालान काटे गए और 15 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना हेलमेट के 917 चालान और तेज गति से चलाने वाले 225 वाहनों पर कार्रवाई शामिल है।

पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चालान काटना हमारा लक्ष्य नहीं है। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और हमेशा सुरक्षित रहें।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow