Barabanki : पेशेवर टप्पेबाज महिला को पलभर में दबोचा, 8.5 लाख के गहने-नकदी बरामद; SP ने यातायात प्रभारी रामयतन को किया सम्मानित
तभी ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी रामयतन यादव तुरंत पहुंचे। संदेह के आधार पर ई-रिक्शा में साथ बैठी दूसरी महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से गहनों वाला डिब्बा
बाराबंकी। सोमवार को पल्हरी चौराहे पर यातायात ड्यूटी के दौरान तत्परता दिखाते हुए यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने एक पेशेवर टप्पेबाज महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया और पीड़िता के 6 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व ढाई लाख रुपये नकदी तुरंत बरामद कर ली। इस शानदार कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार को रामयतन यादव को प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार, जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटहरा गांव निवासी रेखा (पति नीरज) मसौली में रिश्तेदारी में शादी से लौट रही थीं। वह ई-रिक्शा पर सवार थीं। पल्हरी चौराहे पर उतरते समय बैग खुला देखा तो उसमें रखे 6 लाख के गहने और 2.5 लाख रुपये गायब थे। रेखा के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
तभी ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी रामयतन यादव तुरंत पहुंचे। संदेह के आधार पर ई-रिक्शा में साथ बैठी दूसरी महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से गहनों वाला डिब्बा और पूरी नकदी बरामद हो गई। रामयतन ने टप्पेबाज महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से जहां पीड़िता को लाखों का सामान वापस मिल गया, वहीं एक शातिर टप्पेबाज के हौसले पस्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने रामयतन की मुस्तैदी को सराहते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी इस तरह की सजगता हर पुलिसकर्मी से अपेक्षित है।रामयतन यादव के सम्मान की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और आमजन से लेकर पुलिस महकमे तक उनकी तारीफ हो रही है।
Also Click : Saharanpur : संविधान दिवस पर सहारनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
What's Your Reaction?











