Barabanki : बाराबंकी में डंपर से टकराया दूध का डीसीएम, चालक की मौके पर मौत
सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव का रहने वाला अजय मिश्रा (27) पुत्र संदीप मिश्रा एक दूध कंपनी में डीसीएम चालक था। वह शा
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे दूध के डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव का रहने वाला अजय मिश्रा (27) पुत्र संदीप मिश्रा एक दूध कंपनी में डीसीएम चालक था। वह शाम को डीसीएम लेकर निकला था। देवा कोतवाली क्षेत्र से गुजरते समय सैयारा गांव के पास आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे डीसीएम डंपर से जा टकराया। हादसे में अजय मिश्रा की तुरंत मौत हो गई।
अजय तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में सभी रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?











