Barabanki : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने हाथ पर बांधी काली पट्टी, पांच दिसंबर तक चलेगा प्रदर्शन, अन्य विभागों के काम का बहिष्कार

प्रदर्शन की यह श्रृंखला आगामी 5 दिसंबर तक चलेगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और कड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने साफ कहा है कि दूसरे विभागों के अतिरि

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 23:42
340 Views
Barabanki : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने हाथ पर बांधी काली पट्टी, पांच दिसंबर तक चलेगा प्रदर्शन, अन्य विभागों के काम का बहिष्कार
Barabanki : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने हाथ पर बांधी काली पट्टी, पांच दिसंबर तक चलेगा प्रदर्शन, अन्य विभागों के काम का बहिष्कार
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों पर ऑनलाइन उपस्थिति (अटेंडेंस) अनिवार्य करने के सरकारी आदेश के खिलाफ जिले भर में जोरदार विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी विकासखंडों के सचिवों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया और गैर-विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया।

प्रदर्शन की यह श्रृंखला आगामी 5 दिसंबर तक चलेगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और कड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने साफ कहा है कि दूसरे विभागों के अतिरिक्त काम से मूल विभागीय जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं। सचिवों का कहना है कि उन्हें महज 200 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलता है, इसलिए अब वे निजी वाहन का इस्तेमाल बंद कर टैक्सी या किराए के वाहन से कार्यस्थल पर जाएंगे। साथ ही निजी मोबाइल होने के कारण सभी विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप को तुरंत छोड़ देंगे। आगे की चेतावनी में कहा गया है कि यदि तब भी सरकार नहीं मानी तो सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों द्वारा सरकारी डोंगल सरेंडर कर दिए जाएंगे।

विकासखंड बंकी में कार्यकारी अध्यक्ष अभय शुक्ला, कार्यकारी मंत्री विजय कुमार सिंह, सुधीर मिश्रा, मनोज कुमार, ज्योति प्रकाश गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, दिनेश कुशवाहा, चंद्रशेखर वर्मा सहित सैकड़ों सचिव इस प्रदर्शन में शामिल रहे। जिले के सभी विकासखंडों में एक साथ यह विरोध देखने को मिला।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement