Barabanki : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल, लखनऊ से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के जमालपुर धरौली बड़ा गांव निवासी इरफान बंजारा (27) पुत्र पन्ना उर्फ बाबू के रूप में हुई है। इरफान मेले-ठेले में रंग-गुलाल और सिंदूर की

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 23:43
370 Views
Barabanki : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल, लखनऊ से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
Barabanki : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल, लखनऊ से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाइवे पर रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया। बीती रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दो सगे भाइयों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के जमालपुर धरौली बड़ा गांव निवासी इरफान बंजारा (27) पुत्र पन्ना उर्फ बाबू के रूप में हुई है। इरफान मेले-ठेले में रंग-गुलाल और सिंदूर की छोटी दुकान लगाकर परिवार चलाता था। रविवार रात वह लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर पर दुकान लगाने के बाद बड़े भाई सलमान के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। सलमान बाइक चला रहा था।

जैसे ही बड़ा गांव के पास बाइक को मोड़ा गया, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इरफान मौके पर ही दम तोड़ बैठा। सलमान को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उनकी हालत स्थिर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

दो छोटी बेटियों के पिता इरफान की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement