Barabanki News: हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तानी झंडे को जलाया, लगाए पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में पाकिस्तान का विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च करते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के ....

By INA News Desk
Apr 25, 2025 - 11:05
146 Views
Barabanki News: हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तानी झंडे को जलाया, लगाए पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे। 

बाराबंकी। नगर के पटेल चौराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वाधान में व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में पाकिस्तान का विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च करते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तानी झंडे को जलाया गया।

संबोधित करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि काश्मीर में जिस प्रकार कायराना हरकत करते हुए निहत्थे हिन्दुओं को पहचान कर मारा गया यह घटना अत्यंत निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसी घटना ने पूरे विश्व के हिन्दू जन-मानस को झकझोर कर रख दिया है।

राष्ट्रीय जागरण मंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह मांग करता है कि इस बार पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना जाए कि आगे भविष्य में वह ऐसी हिमाकत न कर सके।

Also Read- Azamgarh News: नगरीय क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें: मण्डलायुक्त

प्रदर्शन में भाग लेने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, अधिवक्ता दिवाकर सिंह, अधिवक्ता दीपक सिंह, अनूप यादव, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष देवराज त्रिपाठी, शिल्पी सिंह, आर के चौहान, एन के तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, राजा कासिम, अंशू श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, परशुराम वर्मा व गौरव गुप्ता सहित काफी संख्या में आक्रोशितजनों की भागीदारी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow