Sultanpur : भाजपा नेता ने सीएम योगी को भेंट किया अपने खेत का ड्रैगन फ्रूट, नई फसल अपनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई विस्तृत बातचीत

उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट का पौधा एक बार लगाने पर 30 साल तक फल देता है। आरसीसी पिलर और गोलाकार ढांचे पर यह फैलता है तथा तीन साल में पूरी लागत निकल आती है। उसके

Dec 1, 2025 - 23:45
 0  15322
Sultanpur : भाजपा नेता ने सीएम योगी को भेंट किया अपने खेत का ड्रैगन फ्रूट, नई फसल अपनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई विस्तृत बातचीत
Sultanpur : भाजपा नेता ने सीएम योगी को भेंट किया अपने खेत का ड्रैगन फ्रूट, नई फसल अपनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई विस्तृत बातचीत

सुलतानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता एवं प्रगतिशील किसान गया प्रसाद सिंह उर्फ मुरारी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें अपने खेत में उगाया गया ताजा ड्रैगन फ्रूट भेंट किया। इस मौके पर उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह उर्फ मन्नू भी साथ थे।

बातचीत में गया प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने परंपरागत गेहूं-धान की खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की ओर रुख किया है। वर्ष 2018 में एक सरकारी कार्यक्रम से प्रेरित होकर उन्होंने अपने खेत में इसके पौधे लगाए थे और अब अच्छा उत्पादन शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट का पौधा एक बार लगाने पर 30 साल तक फल देता है। आरसीसी पिलर और गोलाकार ढांचे पर यह फैलता है तथा तीन साल में पूरी लागत निकल आती है। उसके बाद लगातार 27 वर्ष तक शुद्ध लाभ मिलता रहता है। वर्तमान में बाजार में यह फल 200 से 250 रुपये किलो तक बिक रहा है और एक एकड़ से सालाना करीब आठ लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने इस नई फसल को अपनाने के लिए किसान की सराहना की और इसे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बढ़ावा देने की बात कही। ड्रैगन फ्रूट मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का है, लेकिन वियतनाम व चीन जैसे देशों में यह किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का बड़ा साधन बन चुका है। अब सुलतानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी किसान इसे उत्साह से अपना रहे हैं।

प्रोटीन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस फल को देखकर दूसरे किसान भी इसे लगाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow