Ballia: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनियर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण। 

मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज द्वारा जनपद के मनियर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट

By INA News Desk
Jan 17, 2026 - 20:33
44 Views
Ballia: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनियर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण। 
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनियर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण। 

रिपोर्ट- आसिफ हुसैन ज़ैदी 

बलिया: मुख्य विकास अधिकारी  ओजस्वी राज द्वारा जनपद के मनियर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की वर्तमान प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया। यह स्कीम के द्वारा बलिया की ४ विकास खंड के ग्रामों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है। 

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

  • वर्तमान में प्लांट का निर्माण कार्य बंद पाया गया। विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि रुक हुए कार्यों को इसी माह (जनवरी) के अंत तक पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल लेबर और पूरी टीम को मोबाइलाइज किया जाए जिससे कि शीघ्र कार्य प्रारंभ हो सके।
  • मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्ट के सभी मुख्य कंपोनेंट्स (Components) का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने पाइपलाइन, फिल्टर यूनिट और स्टोरेज टैंक की वस्तुस्थिति देखी। क्लियर वॉटर रिजर्वायर और क्लेरिफायर का कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। फिल्टर चैंबर का कार्य तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • मुख्य विकास अधिकारी ने ओवर हेड टैंक के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कंपनी व जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करें। यह भी निर्देशित किया कि जहां कहीं भी टैंक का कार्य किया जा चुका है वहां वहां तत्काल वॉटर टेस्टिंग करवाई जाए। 

मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी ग्राम में पानी का कम प्रेशर नहीं आना चाहिए, यदि आवश्यकता हो तो एडिशनल पंप सेट का प्रबंध करें। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि तत्काल बिजली का कार्य बिजली विभाग से संपर्क करके प्रारंभ किया जाए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल योजना सरकार की प्राथमिकता में है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्लांट को चालू कर जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए। जनपद बलिया की जनता को दूषित पानी से मुक्त कर मां गंगा और सरयू जी का पानी शीघ्र उपलब्ध करवाया जा सके, इसके लिए तत्परता से करवाई की जाए। किसी भी शिथिलता के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियंता विवेक राय, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एव अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- भारत का सबसे बड़ा रक्षा सौदा: फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक जल्द।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement