बलिया न्यूज़: छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में व अपराध से बचाव के फरीदी ने दिए टिप्स। 

नदीम अहमद फरीदी अपनी टीम के साथ विद्यालय मे जाकर साइबर अपराध की रोकथाम, महिला संबंधी साइबर अपराध, के बारे में जानकारी दी...

Sep 5, 2024 - 15:05
49 Views
बलिया न्यूज़: छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में व अपराध से बचाव के फरीदी ने दिए टिप्स। 
नदीम अहमद फरीदी साइबर थाना प्रभारी

Report- S.Asif Hussain zaidi

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में साइबर जागरूकता के मद्देनज़र साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए बलिया जनपद के केंद्रीय विद्यालय में जाकर अध्यापकों और छात्र-छात्राओं के बीच  थाना प्रभारी निरीक्षक साइबर नदीम अहमद फरीदी अपनी टीम के साथ विद्यालय मे जाकर साइबर अपराध की रोकथाम, महिला संबंधी साइबर अपराध, के बारे में जानकारी दी तथा साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचाया जाए उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

हेड कांस्टेबल मोहम्मद जफर UPI, V0ILET इंटरनेट बैंकिंग, साइबर अपराध के बारे में एनसीआरबी साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट, WWW.cybercrime.gov.in के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी  कांस्टेबल अमर बहादुर यादव द्वारा साइबर अपराध के helpline number 1930 के बारे में भी जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत।

जिसमें ख़ास तौर पर फेसबुक व्हाट्सएप सोशल साइट्स गूगल सर्च के सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए क्या करें क्या ना करें संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पंपलेट भी वितरित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow