Bharat Bandh : Ballia Strike- अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ, सीटू, किसानसभा, मजदूर यूनियन व अन्य श्रमिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Bharat Bandh Strike In Ballia- वर्किंग क्लास जो अपने लिए कानून बनाया था संसद में पास कर के उसको यह सरकार 29 श्रम कानून को खत्म करके कर 4 कोर्ट में बनाया है वह पूरी तरह से पूंजीवादियों के

Jul 9, 2025 - 22:20
Jul 9, 2025 - 22:21
 0  57
Bharat Bandh : Ballia Strike- अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ, सीटू, किसानसभा, मजदूर यूनियन व अन्य श्रमिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Bharat Bandh Strike In Ballia

Report- S.Asif Hussain zaidi

Ballia : बलिया में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ सीटू, किसानसभा, मजदूर यूनियन व अन्य श्रमिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आहुत राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Strike) के लिए सभी संगठन, कर्मचारी संगठन पी० डब्लू०डी० के प्रांगण में एकत्र होकर अपनी 16 सूत्री मांगों के समर्थन में एक महारैली लेकर टीडी कालेज चौराहा से डी० एम० आवास, विकास भवन, कुंवर सिंह चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित धरना स्थल तक गया एवं सी० टी० मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा गया।जिसमें मुख्य मांग थी कि मजदूर विरोधी चार सहिताओं को समाप्त करो, आशा, आंगनबाड़ी, रसोईया और रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र आदि वर्कस को राज्य कर्मचारी का दर्जा घोषित करने एवं न्यूनतम मजदूरी 49000 दिया जाये और पुरानी पेन्शन बहाली आदि प्रमुख रही।रैली में प्रतिभाग करने वाले संगठनों ने महिला आगंनबाडी कर्मचारी स़ंघ की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने 6 सूत्रिय तथाआशा कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष शशि सिंह ने बारह सूत्रिय एंव सीएम- पीएम को सम्बोधित मांग पत्र सौपा।श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, यूपीएमएसआरए के अजीत सिंह दवा प्रतिनिधि के नेताओ अजीत सिंह, प्रमोद गौड़ सीटू ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बलिया ने बताया कि यह आज जो देशव्यापी हड़ताल (Strike) है इसमें 10 ट्रेड यूनियन और फेडरेशन शामिल है।यह हड़ताल (Strike) आम जनमानस और अपनी मुख्य मांगों को लेकर इकट्ठा हुए हैं और इस हड़ताल (Strike) में शामिल है सरकार ने 29 श्रम कानून को खत्म कर रही है।वर्किंग क्लास जो अपने लिए कानून बनाया था संसद में पास कर के उसको यह सरकार 29 श्रम कानून को खत्म करके कर 4 कोर्ट में बनाया है वह पूरी तरह से पूंजीवादियों के पक्ष में है, इससे वर्किंग क्लास गुलामी की जंजीरों में जकड़ जाएगा। तो वही यूपीएमएसआरए के नेता रघुवंश उपाध्याय ने कहा कि आज जनता के मुद्दे को लेकर इस हड़ताल (Strike) में शामिल है।इस सरकार में जनता बिल्कुल खुश नहीं है। इस हड़ताल (Strike) में बिजली कर्मचारी इसलिए शामिल है, क्योंकि बिजली का निजीकरण हो रहा है और स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली के दर 13 रूपये किया जा रहा है। दवा प्रतिदिन इसलिए परेशान है कि उसे अस्पताल में काम नहीं कर दिया जा रहा है और दवाइयां का रेट बढ़ता जा रहा है। इस हड़ताल (Strike) में अध्यापक इसलिए शामिल है क्योंकि विद्यालय का मर्जर होने जा रहा है।

Also Click : Hardoi : 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow