Sambhal : दिव्यांग का हुआ इंटरनेशनल प्रतियोगिता में चयन, सम्भल का नाम रोशन कर दिव्यांगों के लिए प्रेरणा बने

Disabled Player Ali Waris - पहले इन्होंने दिव्यांग दिवस आयोजित सोनकपुर स्टेडियम में तीन दिसम्बर 2021 को रेस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां से अली

Jul 9, 2025 - 22:29
 0  175
Sambhal : दिव्यांग का हुआ इंटरनेशनल प्रतियोगिता में चयन, सम्भल का नाम रोशन कर दिव्यांगों के लिए प्रेरणा बने
गोल्ड मेडल जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ी अली वारिस

रिपोर्ट : उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal : सम्भल के एक दिव्यांग खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। हाल ही में, एक दिव्यांग खिलाड़ी ने एक खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता, जिससे सम्भल शहर का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। यह खबर सम्भल के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है, क्योंकि इस खिलाड़ी ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। यह एक ऐसा क्षण है जो सम्भल के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।हम बात कर रहे है अली वारिस पुत्र मेंहदी हसन निवासी तुर्तीपुर इल्हा की। जिसने दोनों पैरों में अस्सी प्रतिशत दिव्यांगता होते हुए भी ये उपलब्धि हासिल की है। यह दिव्यांग होने के साथ सिलाई का काम करके अपना गुजारा करते हैं। इसकी शुरुआत इनके गुरु भोले सिंह त्यागी की प्रेरणा से उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अली वारिस का इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। पहले इन्होंने दिव्यांग दिवस आयोजित सोनकपुर स्टेडियम में तीन दिसम्बर 2021 को रेस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां से अली वारिस की खेल प्रतियोगिता में रुचि बढ़ी। उन्होंने अपने गुरु की देखरेख में पंजा प्रतियोगिता के तैयारी शुरू की। मई 2024 में जिलास्तरीय और यूपी स्टेट लखनऊ में स्वर्ण पदक जीत कर आगे की तैयारी शुरू की। जून 2024 में ही मुंबई नेशनल में प्रतिभा करके वहां दो गोल्ड मेडल हासिल किए। मैं 2025 में भी जिला स्तरीय और अप स्टेट मुरादाबाद के अंतर्गत दो स्वर्ण पदक हासिल किए।नेशनल चैंपियनशिप भोपाल में जून 2025 को प्रतिभा करते हुए वहां दो गोल्ड मेडल हासिल कर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अली वारिस का चयन हुआ है। इसके साथ ही अली वारिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं तो वही ओलंपिक के लिए गोला फेक की भी तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना है कि ओलंपिक में भी प्रतिभाग करके अपने देश का नाम रोशन करें। अली वारिस राष्ट्रीय दिव्यांग एवं महिला सशक्तिकरण विकास फाउंडेशन से 2019 से जुड़े हैं जो राष्ट्रीय मंत्री के पद पर रहकर हमेशा दिव्यांगों से जुड़े समस्याएं उठाने का काम करते हैं।

Also Click : Bharat Bandh : Ballia Strike- अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ, सीटू, किसानसभा, मजदूर यूनियन व अन्य श्रमिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर राष्ट्रव्यापी हड़ताल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow