Sambhal : जैव विविधता में वृद्धि एवं वर्षा कराने में सहायक होते हैं पेड़- दुष्यन्त मिश्रा
Ek Ped Maa Ke Naam - कहा कि वृक्ष, खेतों में मिट्टी कटाव को रोकने, वन्य जीवों को आवास प्रदान करने, जैव विविधता में वृद्धि एवं वर्षा कराने में सहायक होते हैं। वृक्षों से
रिपोर्ट : उवैस दानिश, सम्भल
Sambhal : महात्मा गांधी मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' के अन्तर्गत वृक्षारोपण महोत्सव का प्रारम्भ किया गया। जिसका शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह ने वृक्ष लगाकर किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के शिक्षकों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण समिति के सदस्य दुष्यन्त मिश्र ने बताया कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। वृक्ष न केवल वायु को शुद्ध करते हैं बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि वृक्ष, खेतों में मिट्टी कटाव को रोकने, वन्य जीवों को आवास प्रदान करने, जैव विविधता में वृद्धि एवं वर्षा कराने में सहायक होते हैं। वृक्षों से अनेक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह ने हरित भविष्य के लिए वृक्षारोपण को अति आवश्यक बताया, साथ ही पुराणों में वर्णित वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि एक पेड़ दस गुणवान सुपुत्रों के बराबर है। इस अवसर पर डॉ० संजय बाबू दुबे, डॉ० शाशिकान्त गोयल, डॉ० प्रकाश नारायण, डॉ० राजकमल सरोहा, डॉ० धीरेन्द्र सिंह, डॉ० मौ० अहमद, डॉ० विजय लक्ष्मी शर्मा, नेमपाल सिंह, सोनू कुमार, मौ० उमर, रमेश आर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Sambhal : दिव्यांग का हुआ इंटरनेशनल प्रतियोगिता में चयन, सम्भल का नाम रोशन कर दिव्यांगों के लिए प्रेरणा बने
What's Your Reaction?









