Sambhal : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को जगाने के लिए बजाई थाली, ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत नई तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए ताली थाली बजाओ कार्यक्रम के माध्यम से अपनी मांगों को ज्ञापन के

By INA News Desk
Jul 9, 2025 - 22:38
100 Views
Sambhal : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को जगाने के लिए बजाई थाली, ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को जगाने के लिए बजाई थाली

Report : उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal : आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ताली थाली बजाओ कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सरकार को जगाने का प्रयास किया है। उन्होंने नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन, तत्काल राहत के रूप में मानदेय वृद्धि, ऑनलाइन कार्यों के लिए अतिरिक्त भत्ता, रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष करने व रिटायरमेंट का लाभ देने, एजुकेटर भर्ती निरस्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत नई तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए ताली थाली बजाओ कार्यक्रम के माध्यम से अपनी मांगों को ज्ञापन के माध्यम से उपजिलाधिकारी को सौंपा।विनीता शर्मा, अध्यक्ष

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी पूर्व लंबित मांग के संबंध में कहां कि सरकार हमारी मांग ऑन पर सकारात्मक निर्णय ले और हमें राहत पहुचाए हमारे मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए और ऑनलाइन कार्यों के लिए अतिरिक्त भत्ता भी मिलना चाहिए और रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष होनी चाहिए और इसके साथ ही एजुकेटर भर्ती निरस्त होनी चाहिए।

Also Click : Sambhal : जैव विविधता में वृद्धि एवं वर्षा कराने में सहायक होते हैं पेड़- दुष्यन्त मिश्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow