Hardoi : 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Tree Plantation Program- कार्यक्रम की सभी तैयारियों की कमान स्थानीय भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति अमित गुप्ता (शालू) ने संभाली। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, एमएलसी
रिपोर्ट : मुकेश सिंह
Hardoi : सण्डीला ब्लॉक के प्रांगण में 'एक पेड़ माँ के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam)' अभियान एवं ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित 'पौधारोपण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम 'एक पेड़ माँ के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam)' रखा गया, जिसकी विधिवत शुरुआत BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने की। यह अभियान पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के साथ-साथ माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक अभिनव प्रयास है।
कार्यक्रम की सभी तैयारियों की कमान स्थानीय BJP नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति अमित गुप्ता (शालू) ने संभाली। कार्यक्रम में BJP जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, एमएलसी अशोक अग्रवाल, संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, सीओ संडीला संतोष सिंह, कोतवाल विजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आसपास के थानों की पुलिस भी तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था अभेद रखने के लिए सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह लगातार अधीनस्थों सहित सभी पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए दिखाई दिए।
BJP जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि 'एक पेड़ माँ के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam)' अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। पौधारोपण से वायु प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है, जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण पाया जा सकता है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण संभव है। क्षेत्रीय एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण नहीं बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है, जो समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और माताओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने इस अभियान को माताओं के सम्मान से जोड़ा और कहा कि यह पहल माताओं के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आभार व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। माताएं हमारे जीवन की प्रेरणा हैं और एक वृक्ष लगाकर हम उनके योगदान को स्मरण कर सकते हैं।यह कार्यक्रम पर्यावरण और सामाजिक मूल्यों को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तहसील के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित सरवा गांव पहुँचे, जहां उन्होंने योगेंद्र सिंह की दिवंगत पत्नी शांति सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान एसडीएम संडीला अरुणिमा श्रीवास्तव, वीडियो प्रतिमा शर्मा, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कु वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष रमन जयसवाल, सर्वेश राठौर सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं BJP कार्यकर्ता, एवं प्रधान,गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : Crime- बेनीगंज में अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का मामला, अभियुक्त दीपक हिरासत में
What's Your Reaction?