Ballia News: योगी के योग में खोट - सनातन पांडे सपा सासंद

लोकसभा से सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी जी के योग में खोट  है। वे यहां प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान पुछे गये सवाल के ....

Jan 6, 2025 - 11:54
92 Views
Ballia News: योगी के योग में खोट - सनातन पांडे सपा सासंद

सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी

बलिया से लोकसभा से सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी के योग में खोट  है। वे यहां प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान पुछे गये सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में योगी का महाराजा टेंट सुर्खियों में है, सबसे आखिर में काफी बड़ा और भव्य बनाया जा रहा है, इससे आप कैसे देखते हैं, तो श्री पाण्डेय ने कहा कि यहाँ राजतंत्र नही, लोकतंत्र है, और लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि है और उनके नाम के आगे योगी लगा हुआ है। तो वह वैभव और विलास के लिए नहीं है। वह सेवा के लिए है।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार ने हर जरूरतमंद के लिए तैयार किया रैन बसेरों का मजबूत तंत्र।

लेकिन ठीक उसके विपरीत सरकार काम कर रही हैं। जिस संविधान की शपथ लेकर वे मुख्यमंत्री पद पर बैठे हैं उस शपथ का भी उन्हे पालन करना चाहिए। लेकिन हमें तो लगता है कि योगी के योग में कोई खोट है। जब सपा संसद सनातन पांडेय से पूछा गया कि इन दिनों कवि कुमार विश्वास फिल्म के मुस्लिम अभिनेता और उनके परिवार पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं आप इसे कैसे देखते हैं। जिसके उत्तर में तो सपा सांसद श्री पांडेय ने कहा कि कुमार विश्वास अपने क्षेत्र में फ्लॉप हो चुके हैं, और कुमार विश्वास कोई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तो है नहीं जिन्हें राज्यसभा मिल जाएगी।

सपा सांसद सनातन पांडे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow