Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।
जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संडीला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को
हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संडीला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को थाना संडीला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीद उर्फ शब्बू पुत्र खलील निवासी ग्राम कुरना लिमरुख, थाना संडीला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
इस मामले में थाना संडीला में मु0अ0सं0 80/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
What's Your Reaction?











