Hardoi: दहेज उत्पीड़न व जहर देकर हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।
कोतवाली शहर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और जहर देकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने
हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और जहर देकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 14 नवंबर 2025 को वादी विद्यासागर पुत्र स्व. चंदनलाल निवासी ग्राम पन्योरा बल्लिया थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सोमकार पुत्र बृजकिशोर, बृजकिशोर पुत्र नेताराम और रामवती उर्फ ऊषा पत्नी बृजकिशोर सहित कुल छह आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने दूध में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उनकी पुत्री की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस मामले में कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 839/25 धारा 80(2)/85/123 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नामजद आरोपी सोमकार, बृजकिशोर और रामवती उर्फ ऊषा निवासी ग्राम ठिठरी थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक उमेश चंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल धूपेंद्र शाक्य और महिला कांस्टेबल साक्षी राणा शामिल रहीं।
What's Your Reaction?











