Ballia News: कृषि मंडी से रंगा हुआ 21 कुन्तल लाल आलू खाद्य सुरक्षा विभाग ने  किया सीज। 

नवीन कृषि मंडी तिखमपुर में लाल रंग से रंगा हुआ 21 कुन्तल आलू और रंगने वाले पदार्थ को पकड़ा है...

By INA News Desk
Oct 16, 2024 - 10:57
72 Views
Ballia News: कृषि मंडी से रंगा हुआ 21 कुन्तल लाल आलू खाद्य सुरक्षा विभाग ने  किया सीज। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

खबर बलिया से है जहां खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार की सायं को बड़ी करवाई करते हुए नवीन कृषि मंडी तिखमपुर में लाल रंग से रंगा हुआ 21 कुन्तल आलू और रंगने वाले पदार्थ को पकड़ा है। सचल दल रंगे हुए आलू व रँगने वाले पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया और आलू को सीज कर दिया।

Also Read- Bahraich victim's family thanks Chief Minister for support

सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली थी कि किसी लाल रंग के पदार्थ से आलू को रंग करके  बेचा जा रहा है। जिसपर तत्काल करवाई करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को नवीन कृषि मंडी भेजा गया। टीम ने शिकायत सही मिलने पर बिक्री के लिये रखा लाल रंग के पदार्थ से रंगा 21 कुन्तल आलू को सीज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान टीम को पता चला कि लाल रंग के पदार्थ से रंगे आलू को चार सौ रुपये प्रति कुन्तल महंगा बेचने की फिराक में था। टीम में रंगा हुआ लाल आलू व लाल रंग के पदार्थ के नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार करवाई की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, अखिलेश कुमार मौर्य, ओम प्रकाश यादव भी थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow