Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिवरामपुर गंगा घाट पहुंचकर मां गंगा में आस्था की
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: कार्तिक पूर्णिमा पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिवरामपुर गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिवरामपुर गंगा घाट पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने विधि-विधान से गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और लोकमंगल की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु सुबह से ही गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे थे।

इस अवसर पर गंगा किनारे उनके द्वारा आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए उन्हें कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं। धार्मिक आस्था और सेवा भाव के साथ आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?

