Sitapur: शोपीस बने वाटरकूलर,पानी की बोतलें बन रही लोगों की प्यास बुझाने का सहारा। 

जहाँ एक ओर गर्मी अपने पूरे शबाब की ओर बढ़ रही है। इतनी तेज धूप के चलते समय समय पर गला सूखने लग रहा है,चिलचिलाती

Mar 11, 2026 - 12:00
101 Views
Sitapur: शोपीस बने वाटरकूलर,पानी की बोतलें बन रही लोगों की प्यास बुझाने का सहारा। 
शोपीस बने वाटरकूलर,पानी की बोतलें बन रही लोगों की प्यास बुझाने का सहारा। 

 रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी INA NEWS नैमिषारण्य

नैमिष (सीतापुर) जहाँ एक ओर गर्मी अपने पूरे शबाब की ओर बढ़ रही है। इतनी तेज धूप के चलते समय समय पर गला सूखने लग रहा है,चिलचिलाती धूप में बार-बार प्यास लग रही है। इसके बावजूद नैमिषारण्य में लगे वाटर कूलर सही से कार्य नहीं कर रहे है।

बता दे कि नैमिषारण्य के पूरब वार्ड नम्बर एक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल के पास लगा वाटर कूलर बंद पड़ा है जिसपर जिम्मेदार कर्मचारियों का इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिससे लोग पानी पीने के लिए बोतल का सहारा लेने को मजबूर हैं जबकि आए दिन हजारों श्रद्धालु नैमिष दर्शन के लिए यहां आते है।

मोहल्लेवासी व आने वाले श्रद्वालु बढ़ती धूप और गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकने पर मजबूर हो रहे है, वाटरकूलर और पानी की व्यवस्थाओं हेतु प्रत्येक वर्ष बड़ी निधि विभिन्न मदों के माध्यम से इसपर खर्च की जाती है लेकिन वह बड़ी निधि कुछ ही दिनों तक के लिए सीमित रहती है इसमें एक बार कोई कमी होने पर दोबारा उनकी सुध लेना जिम्मेदार उचित नही समझते व अगले मद के इंतज़ार में बैठ जाते हैं। गलती किसी की भी हो लेकिन समस्या का सामना फिर से यहां हर बार की भांति आम जनता को ही करना पड़ रहा है। वार्ड के निवासी अभय आदि ने वाटर कूलर ठीक करवाने की मांग की है।

Also Read- Lucknow: आईजीआरएस की फरवरी की रिपोर्ट में रामपुर ने मारी बाजी, शत-प्रतिशत पूर्णांक प्राप्त कर पहले स्थान पर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow