Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में बखिरा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पत्र में विधायक ने बताया कि पिछले दो साल से बखिरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस न तो किसी मामले का खुलासा कर पा रही है और न ही अपराधियों पर कार्र
संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता पर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया और तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्र में विधायक ने बताया कि पिछले दो साल से बखिरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस न तो किसी मामले का खुलासा कर पा रही है और न ही अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। ज्यादातर मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइलें बंद कर दी जाती हैं, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है।
इस स्थिति से क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। चोरी से प्रभावित लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा, जिससे पुलिस पर जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस को सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम को भी इस मामले से अवगत कराया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि जल्द ही बखिरा थाना क्षेत्र में चोरियों पर काबू पाया जाएगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
What's Your Reaction?











