Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न रोकथाम और जनसुनवाई को लेकर राज्य महिला आयोग की सक्रिय पहल

कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत मंझरिया पठान में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम से हुई। इसके बाद बेलहर कला विकासखंड में महिला

Jan 8, 2026 - 00:25
 0  26
Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न रोकथाम और जनसुनवाई को लेकर राज्य महिला आयोग की सक्रिय पहल
Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न रोकथाम और जनसुनवाई को लेकर राज्य महिला आयोग की सक्रिय पहल

संत कबीर नगर जिले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और आवेदिकाओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई, निरीक्षण और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विकासखंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत मंझरिया पठान में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम से हुई। इसके बाद बेलहर कला विकासखंड में महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर कला और स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्वास्थ्य उपकेंद्र की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। उपकेंद्र पर 10 बच्चों के टीकाकरण की जानकारी मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 कार्मिक तैनात पाए गए। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित एक शिकायत पर प्रभारी को नियमों के अनुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत कोलकी चमरसन, बेलहर कला में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत के लिए महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बेलहर कला, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ आईएसबी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow