Unnao : 18 वर्षीय युवती फंदे से लटकी मिली, पिता ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
मृतका ज्योति के पिता गुलाब शंकर हरियाणा में मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी, ज्योति और तीन अन्य बच्चे रहते हैं। पिता के अनुसार, 5 जनवरी को गांव के रामजी ने ज्यो
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलापुर में 18 वर्षीय युवती का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका ज्योति के पिता गुलाब शंकर हरियाणा में मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी, ज्योति और तीन अन्य बच्चे रहते हैं। पिता के अनुसार, 5 जनवरी को गांव के रामजी ने ज्योति को कहीं ले गया था। 6 जनवरी सुबह करीब 11 बजे रामजी और उसके पिता राकेश ने ज्योति को गांव के बाहर छप्पर के नीचे छोड़ दिया। ज्योति की मां बगल के खेत में सिंचाई कर रही थी। ज्योति कुछ देर वहां रुकी और फिर कहीं चली गई। 7 जनवरी की सुबह ज्योति का शव बाग में फंदे से लटका मिला। खबर मिलते ही पिता हरियाणा से गांव लौट आए।
ग्रामीणों के अनुसार, रामजी के साथ युवती कहीं गई थी। रामजी के पिता ने बेटे को डांटा और ज्योति को घर छुड़वा दिया। डांट और स्वजनों की नाराजगी से डरकर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव लटकता देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फतेहपुर चौरासी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रामजी और उसके पिता राकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?











