Unnao : सुल्तानपुर में लोकतंत्र सेनानी परशुराम कटियार की जन्म शताब्दी समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के आवास पर आयोजित हुआ। उपमुख्यमंत्री ने वेद मंत्रों के बीच दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। पुलिस ने उन्हें गा

By INA News Desk
Jan 12, 2026 - 23:39
24 Views
Unnao : सुल्तानपुर में लोकतंत्र सेनानी परशुराम कटियार की जन्म शताब्दी समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Unnao : सुल्तानपुर में लोकतंत्र सेनानी परशुराम कटियार की जन्म शताब्दी समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्नाव जिले के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय परशुराम कटियार की जन्म शताब्दी समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी ने आपातकाल थोपकर संविधान और जनादेश को कुचला, उसे आज लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कार्यक्रम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के आवास पर आयोजित हुआ। उपमुख्यमंत्री ने वेद मंत्रों के बीच दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतिहास गवाह है कि रायबरेली से इंदिरा गांधी ने बेईमानी से चुनाव जीता। अदालत में मामला पहुंचने पर कांग्रेस ने संविधान को दरकिनार कर आपातकाल थोप दिया। यह आपातकाल नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या थी। कांग्रेस ने देश के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि संघ की शाखाओं से निकला नेतृत्व आज देश को दिशा दे रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी संघ से निकले पहले प्रधानमंत्री थे और नरेंद्र मोदी दूसरे। उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया तथा दुनिया की उम्मीद भरी नजरों से भारत की ओर देखने की बात कही।

उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे मुद्दों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के रास्ते पर अडिग है। कार्यक्रम में उन्होंने 11 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, 20 महिलाओं को सिलाई मशीनें और करीब 1100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति नारों पर नहीं बल्कि सेवा और समर्पण पर आधारित है। इस अवसर पर संघ के दिनेश, स्वांत रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, बांगरमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow