Unnao : शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कहा जीवन पूरी तरह स्वतंत्रता के लिए समर्पित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान नायक थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी घुटने नहीं

Jan 8, 2026 - 00:32
28 Views
Unnao : शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कहा जीवन पूरी तरह स्वतंत्रता के लिए समर्पित
Unnao : शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कहा जीवन पूरी तरह स्वतंत्रता के लिए समर्पित

उन्नाव जिले के ग्राम बदरका में शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान नायक थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उनका पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आजाद का बलिदान और उनका नारा 'दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे' आज भी देशवासियों में जोश और देशभक्ति का संचार करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने युवा पीढ़ी से आजाद के विचारों, साहस और राष्ट्रप्रेम से सीख लेकर देश और समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई ने भी अपने संबोधन में शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हो सका।

आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि बदरका गांव में तीन दिवसीय शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow